असम के मुख्यमंत्री और अन्य प्रमुख उम्मीदवार आज नामांकन दाखिल करेंगे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-03-2026
Assam CM and other key candidates to file nominations today
Assam CM and other key candidates to file nominations today

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के अलावा सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के कई प्रमुख उम्मीदवार विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
 
जलुकबाड़ी से चुनाव लड़ रहे शर्मा यहां कामरूप (मेट्रोपॉलिटन) जिला निर्वाचन कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
 
शर्मा अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले खानापारा के ‘वेटेरिनरी फील्ड’ से लगभग 5.6 किलोमीटर दूर हेंगराबाड़ी स्थित निर्वाचन कार्यालय तक रैली निकालेंगे।
 
शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं असम में चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करते समय खानापारा वेटेरिनरी फील्ड से कामरूप (एम) में डीसी कार्यालय तक रैली में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित करता हूं। आपका आशीर्वाद मेरी इस यात्रा को ऊर्जा देगा और मुझे असम की जनता द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगा।’’
 
शर्मा गुवाहाटी लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले जलुकबाड़ी का 2001 से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और आगामी चुनाव में वह लगातार छठी बार इस सीट को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।