आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि देश के मुखिया के रूप में साढ़े बारह वर्षों की यात्रा में उन्होंने भारत की प्रतिभा, सामर्थ्य और शक्ति को हर क्षेत्र में विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया है।
यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "जनसेवा की अविराम साधना से राष्ट्र के नवनिर्माण को नई दिशा देने वाले, जन-आकांक्षाओं के संकल्प को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"
गुजरात के वडनगर में 17 सितंबर, 1950 को जन्मे मोदी बृहस्पतिवार को 76 साल के हो गए। उन्होंने सात अक्टूबर को निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के 25 वर्ष पूरे करेंगे । साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने 2001 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।