आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड यानी आर्सिल ने अपने करीब 733 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का मूल्य दायरा 132-139 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि आईपीओ बोली के लिए नौ सितंबर को खुलेगा और 11 सितंबर को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक आठ सितंबर को बोली लगा सकेंगे।
सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, आईपीओ पूरी तरह 5.27 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसमें कोई नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे।
इस निर्गम में केवल बिक्री पेशकश शामिल है, इसलिए आर्सिल को आईपीओ से कोई राशि नहीं मिलेगी। शेयर बिक्री से प्राप्त पूरी राशि शेयर बेचने वाले शेयरधारकों को जाएगी।