केरल के वायनाड में लगभग 150 छात्र बीमार, 38 अस्पताल में भर्ती

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-06-2026
Around 150 students fall ill in Kerala's Wayanad, 38 hospitalised
Around 150 students fall ill in Kerala's Wayanad, 38 hospitalised

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 उत्तरी केरल के वायनाड जिले के कोइलाडी में एक सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय के लगभग 150 छात्र पिछले तीन दिनों से बुखार और उल्टी से पीड़ित हैं और उनका उपचार किया जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये बच्चे ‘मार बेसेलियोस एडेड अपर प्राइमरी स्कूल’ के छात्र हैं और उनमें से 38 असहज महसूस कर रहे थे, जिन्हें बाथेरी तालुका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
जिला चिकित्सा अधिकारी (डीएमओ) ने कहा कि फिलहाल चिंता करने की कोई बात नहीं है और एहतियात के तौर पर स्कूल में एक सप्ताह की छुट्टी घोषित कर दी गई है।
 
अधिकारी ने बताया कि बच्चों के इलाज के लिए बाथेरी तालुका अस्पताल में एक विशेष वार्ड बनाया गया है।
 
जिला चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि छात्रों के अलावा स्कूल के एक शिक्षक ने भी असहज महसूस होने की शिकायत की है।
 
अस्पताल का दौरा करने वाले पंचायत अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की हालत संतोषजनक है।
 
उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों में एक जून से लक्षण दिखने शुरू हुए, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उन्हें दिक्कत किस वजह से हुई।
 
चिकित्सकों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे हैं।