स्वर्ण मंदिर के सिख संग्रहालय में लगाई जाएगी नशा विरोधी कार्यकर्ता झोटा की तस्वीर : एसजीपीसी प्रमुख

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-10-2026
Anti-drug activist Jhota's photo to be put up in Golden Temple's Sikh museum: SGPC chief
Anti-drug activist Jhota's photo to be put up in Golden Temple's Sikh museum: SGPC chief

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की तस्वीर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर स्थित केंद्रीय सिख संग्रहालय में लगाई जाएगी।
 
झोटा की 13 अक्टूबर को मानसा में एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
 
धामी ने शुक्रवार को झोटा के परिवार से मुलाकात की।
 
उन्होंने कहा कि यह पहल नशे के खिलाफ झोटा के संघर्ष और पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने के उनके संकल्प की याद दिलाएगी।
 
धामी ने एक बयान में कहा कि पंजाब के युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए संघर्ष करते हुए जान गंवाने वाले झोटा के बलिदान को सिख समुदाय हमेशा याद रखेगा।
 
एसजीपीसी अध्यक्ष ने कहा कि झोटा ने नशे के खिलाफ और युवा पीढ़ी को इसकी लत से बचाने के लिए जो अभियान शुरू किया था, उसे आगे बढ़ाना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है।