आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल में विपक्षी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर दिनाजपुर जिले में उसके एक और बुक स्टॉल में तोड़फोड़ की गई और पार्टी के कई सदस्यों के साथ मारपीट की गई।
पार्टी नेताओं ने कहा कि मंगलवार रात इस्लामपुर में हुए हमले के दौरान कई किताबें खराब हो गईं। उन्होंने कहा कि स्थानीय पार्टी सदस्य जयंत देब घायलों में शामिल हैं।
पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
माकपा ने घटना में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
हर साल दुर्गा पूजा पंडालों के निकट लगाये जाने वाले माकपा के कई बुक स्टॉल पर पिछले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हमला किया जा रहा है। कुछ इलाकों में प्रशासन ने आवश्यक अनुमति न होने का हवाला देते हुए इन अस्थायी स्टॉल को हटवा दिया है।