आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लापता आठ मछुआरों की तलाश तेज करने के निर्देश दिए

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-08-2026
Andhra Pradesh CM orders intensification of search for eight missing fishermen
Andhra Pradesh CM orders intensification of search for eight missing fishermen

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को अधिकारियों को तीन अगस्त से लापता आठ मछुआरों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान तेज करने के निर्देश दिए।
 
तलाश अभियान भारतीय तटरक्षक बल, राज्य मत्स्य विभाग और बी. आर. आंबेडकर कोनसीमा जिला प्रशासन के समन्वय से चलाया जा रहा है।
 
बी. आर. आंबेडकर कोनसीमा जिले के ओडलारेवु, डुम्मलापेटा और वासलाथिप्पा गांवों के आठ मछुआरे तीन अगस्त को सुबह करीब 10 बजे ‘ओडलारेवु फिश लैंडिंग सेंटर’ के पास जेटी से समुद्र में मछली पकड़ने के लिए निकले थे।
 
मछुआरों के रवाना होने वाले दिन करीब 11 बजे उनके परिवारों का चालक दल से संपर्क टूट गया। नाव के 12 अगस्त तक वापस लौटने की उम्मीद थी, लेकिन वह नहीं लौटी, जिसके बाद अधिकारियों ने तलाश अभियान शुरू किया गया।
 
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि मछुआरों का पता लगाने के लिए सभी उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।