अमित शाह ने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को उनके राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-01-2026
Amit Shah congratulated Manipur, Meghalaya and Tripura on their Statehood Day
Amit Shah congratulated Manipur, Meghalaya and Tripura on their Statehood Day

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं।
 
शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट कर पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों को अपनी शुभकामनाएं दीं, और उनकी सांस्कृतिक समृद्धि और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
 
उन्होंने कहा, ‘‘मणिपुर के सभी बहनों और भाइयों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जीवंत संस्कृति और प्रतिभाशाली लोगों से संपन्न मणिपुर हमेशा से हमारा गौरव रहा है। आशा है कि आने वाले समय में यह राज्य नई ऊंचाइयों को छुएगा।’’
 
केंद्रीय गृहमंत्री ने मेघालय को शुभकामनाएं देते हुए ने कहा, ‘‘राज्य स्थापना दिवस पर मेघालय की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं। जैव विविधता से समृद्ध और संस्कृतियों एवं रीति-रिवाजों का संगम स्थल मेघालय भारत के भावना को अपार शक्ति प्रदान करता है। राज्य प्रगति के नए मुकाम हासिल करे।’’
 
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में त्रिपुरा को बधाई देते हुए कहा, ‘‘त्रिपुरा राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। विकास की नई ऊंचाइयों को छूते हुए, त्रिपुरा ने आज भारत की प्रगति में एक गौरवशाली योगदानकर्ता के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर ली है। मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा (प्रधानमंत्री नरेन्द्र)मोदी के नेतृत्व में जनता की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए राज्य को आगे बढ़ाते रहें।’’