आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां गुजरात से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए गृह मंत्रालय (एमएचए) के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
इस बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी भी शामिल हुए।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गृह मंत्रालय के विभिन्न विभागों के साथ गुजरात राज्य से जुड़े विषयों पर एक बैठक की अध्यक्षता की।’’
बैठक के बारे में और जानकारी का इंतजार है।