अखिल मरार ने 'ट्वेंटी20' पार्टी छोड़ी, सीट बंटवारे को लेकर साबू जैकब से मतभेद का आरोप

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 28-07-2026
Akhil Marar quits Twenty20 party, alleges differences with Sabu Jacob over seat-sharing
Akhil Marar quits Twenty20 party, alleges differences with Sabu Jacob over seat-sharing

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अभिनेता और रियलिटी शो विजेता अखिल मरार, ने मंगलवार को 'ट्वेंटी20' पार्टी छोड़ दी। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष और उद्योगपति साबू एम जैकब के साथ मतभेद का आरोप लगाया।

'ट्वेंटी20' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी पार्टी है। मरार ने हाल ही में केरल विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।
 
मरार ने 'ट्वेंटी20' के टिकट पर थ्रिक्काकरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। पार्टी छोड़ने की घोषणा के तुरंत बाद उन्होंने विभिन्न टेलीविजन चैनलों के माध्यम से जैकब पर तीखा हमला बोला।
 
उन्होंने जैकब पर आरोप लगाया कि चुनाव से पहले विधानसभा सीट को लेकर उनसे किए गए आश्वासनों को पूरा करने में वह "विफल" रहे और "'ट्वेंटी20' को अपने निजी हितों के लिए चला रहे हैं।"
 
मरार ने दावा किया कि वह कोट्टारक्करा विधानसभा सीट देने के आश्वासन के बाद पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन बाद में यह सीट किसी अन्य उम्मीदवार को दे दी गई।