दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-11-2026
Air quality in Delhi remained in the 'very poor' category
Air quality in Delhi remained in the 'very poor' category

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
दिल्ली में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 367 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

सीपीसीबी के अनुसार, अलीपुर में वायु की गुणवत्ता सबसे खराब रही। यहां एक्यूआई 427 रहा, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।
 
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है।
 
वहीं, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।