दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-05-2026
Air quality in Delhi remained in the 'moderate' category
Air quality in Delhi remained in the 'moderate' category

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया और अधिकतम तापमान के 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 134 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
 
सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।