आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह मौसम सुहाना रहा और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से 0.6 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने कहा दिन के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था जबकि रिज में 14.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक था।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 187 था।
सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के अनुसार 24 केंद्रों पर एक्यूआई ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि 14 केंद्रों में यह ‘‘खराब’’ श्रेणी में दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच ‘एक्यूआई’ को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।