शहर में वायु गुणवत्ता संतोषजनक

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  onikamaheshwari | Date 23-05-2025
Air quality in city satisfactory
Air quality in city satisfactory

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली 
 
शुक्रवार को शहर में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का अनुमान जताया है.
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई.
 
अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है.
 
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और 96 के साथ इसे 'संतोषजनक' श्रेणी में दर्ज किया गया.
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का AQI 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है.