Air India's Frankfurt-Delhi flight diverted to Jaipur airport after bomb threat: Sources
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
एअर इंडिया के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे यात्री विमान को बुधवार सुबह बम रखे होने की धमकी के बाद जयपुर भेजा गया। सूत्रों ने बताया किया यह विमान यहां आपात स्थिति में उतरा।
सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या एआई 2030 वाले बोइंग 787-9 विमान ने जयपुर में आपात लैंडिंग की और सुरक्षा जांच के लिए उसे 'आइसोलेशन बे' में ले जाया गया।
सहायक पुलिस आयुक्त शिव दयाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हवाई अड्डे के अधिकारियों ने पुलिस को बम की धमकी के बाद फ्रैंकफर्ट-दिल्ली उड़ान की आपात लैंडिंग के बारे में जानकारी दी थी।
उन्होंने कहा कि आगे जानकारी का इंतजार है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों 'आइसोलेशन बे' में विमान की जांच की।
शुरुआती जानकारी का हवाला देते हुए एक सूत्र ने बताया कि जब विमान मुंबई उड़ान सूचना क्षेत्र (एफआईआर) में था तब पायलट ने 'स्क्वाक कोड 7500' दबाया जो गैर-कानूनी दखल का संकेत देता है। सूत्र ने आगे बताया कि इसके बाद विमान को जयपुर 'डायवर्ट' कर दिया गया।