समधी सिद्धार्थ के संन्यास के बाद मायावती ने भतीजे आकाश को किया पार्टी से 'पूरी तरह मुक्त'

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-09-2026
After brother-in-law Siddharth's retirement, Mayawati 'completely frees' nephew Akash from the party.
After brother-in-law Siddharth's retirement, Mayawati 'completely frees' nephew Akash from the party.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ के बृहस्पतिवार को राजनीति और सामाजिक जीवन से 'संन्यास' लेने के ऐलान के बाद पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे और सिद्धार्थ के दामाद आकाश आनन्द को पार्टी से पूरे तौर से 'मुक्त' कर दिया।

सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि वह अभी इसी वक्त राजनीति और सामाजिक जीवन से संन्यास ले रहे हैं और संन्यास तो बहुत छोटी चीज है अगर उन्हें कभी मायावती के लिए अपनी जान भी देनी पड़े तो वह उनके लिए फख्र की बात होगी।
 
हालांकि सिद्धार्थ द्वारा 'देरी के लिये क्षमा प्रार्थी' नोट के साथ की गई इस पोस्ट के कुछ ही देर बाद मायावती ने भी 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि अगर सिद्धार्थ को अपने दामाद आकाश आनन्द के उज्ज्वल भविष्य के साथ ही बसपा तथा बहुजन आंदोलन की जरा सी भी चिंता होती तो वह बिना देर किए बुधवार को ही राजनीति से संन्यास की घोषणा कर देते लेकिन ऐसा नहीं होना यह साबित करता है कि सिद्धार्थ की नियत में खोट है और उनकी महत्वाकांक्षा कम नहीं हुई है।