गुजरात में प्रशासनिक फेरबदल; 72 आईएएस अधिकारियों का तबादला

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-05-2026
Administrative reshuffle in Gujarat; 72 IAS officers transferred
Administrative reshuffle in Gujarat; 72 IAS officers transferred

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
गुजरात सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 72 अधिकारियों का तबादला कर दिया।
 
जामनगर के नगर आयुक्त डी. एन. मोदी को गांधीनगर में विकास आयुक्त नियुक्त किया गया जबकि कच्छ-भुज के जिलाधिकारी आनंद पटेल का तबादला करके उन्हें गांधीनगर में स्कूल आयुक्त बनाया गया है।
 
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पटेल को पीएम-पोषण योजना (मध्याह्न भोजन) के आयुक्त और गुजरात शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जीसीईआरटी) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
 
अहमदाबाद के जिलाधिकारी सुजीत कुमार को अहमदाबाद का विशेष राज्य कर आयुक्त नियुक्त किया गया।
 
जिलाधिकारी (सूरत) डॉ. सौरभ परधी को गांधीनगर स्थित खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में नागरिक आपूर्ति निदेशक और पदेन अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
 
जिलाधिकारी (भरूच) गौरांग मकवाना को निदेशक के रूप में जीईडीए में स्थानांतरित किया गया।
 
उन्हें गुजरात पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड और उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था।
 
नर्मदा के जिलाधिकारी संजय के मोदी का तबादला गुजरात राज्य जनजातीय विकास आवासीय शैक्षणिक संस्थान सोसायटी (जीएसटीडीआरईआईएस), गांधीनगर के कार्यकारी निदेशक के रूप में कर दिया गया है।
 
जिलाधिकारी (मोरबी) किरण बी झावेरी को नवगठित नाडियाड नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।
 
जिलाधिकारी (नवसारी) क्षिप्रा अग्रे को गांधीनगर में सूक्ष्म, मध्यम और लघु उद्यम (एमएसएमई) आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्हें सेवा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।