आदित्यनाथ ने निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर मोदी को बधाई दी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-10-2026
Adityanath congratulated Modi on completing 25 years as an elected representative.
Adityanath congratulated Modi on completing 25 years as an elected representative.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और कहा कि उनका जीवन और नेतृत्व जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण तथा ‘‘राष्ट्र प्रथम’’ के सिद्धांत से चिह्नित रहा है।
 
‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आदित्यनाथ ने कहा कि ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ को जीवन का ध्येय मानकर भारत की अस्मिता, स्वाभिमान और गौरव को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होना हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष का अवसर है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘इन वर्षों की राष्ट्र साधना में जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना निरंतर प्रतिबिंबित हुई है। प्रधानमंत्री का जीवन देशवासियों को विकसित, आत्मनिर्भर और मजबूत भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।’’
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रसेवा के इस अविराम पथ पर 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई।
गांगुली ने सुपरस्टार लियोनल मेस्सी के बेनिन के खिलाफ विदाई मैच के बारे में भी बात की, उन्होंने कहा, ‘‘मैं सुबह मैच नहीं देख पाऊंगा, इसलिए मैं दोबारा प्रसारित होने पर ही इसे देखूंगा।