अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने आठ हवाई अड्डों पर 'अदाणी रिवॉर्ड्स' सदस्यता कार्यक्रम किया शुरू

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-11-2026
Adani Airport Holdings launches 'Adani Rewards' membership program at eight airports
Adani Airport Holdings launches 'Adani Rewards' membership program at eight airports

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने मुंबई, नवी मुंबई और जयपुर सहित कंपनी द्वारा संचालित आठ हवाई अड्डों पर 'अदाणी रिवॉर्ड्स' सदस्यता कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत यात्रियों को सालाना 65,000 रुपये तक के लाभ मिलेंगे।

हवाई अड्डा प्रशासन के अनुसार, अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने यात्रियों को ये सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जयपुर सहित देश के आठ हवाई अड्डों पर नया सदस्यता कार्यक्रम 'अदाणी रिवॉर्ड्स' शुरू किया है।
 
अदाणी वन ऐप के साथ एकीकृत इस कार्यक्रम में सदस्यता की श्रेणी के आधार पर खरीदारी और खानपान पर छूट, लाउंज में निःशुल्क प्रवेश, प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा जांच, पार्किंग की सुविधा और यात्रियों को उनकी जरूरत के मुताबिक हवाई अड्डे पर विशेष सहायता मिलेगी।
 
कंपनी ने यहां बयान में कहा कि ये सुविधाएं अहमदाबाद, लखनऊ, गुवाहाटी, मंगलुरु और तिरुवनंतपुरम के हवाई अड्डों पर भी उपलब्ध होंगी।
 
एएएचएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुण बंसल ने कहा कि पहले के कार्यक्रम को मिली प्रतिक्रिया से पता चलता है कि यात्रियों की रुचि अब हवाई यात्रा से आगे बढ़कर हवाई अड्डों पर मिलने वाली सेवाओं में भी बढ़ रही है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘अदाणी रिवॉर्ड्स 1.0 के तहत हमने 70 लाख यात्रियों को सदस्यता लेते देखा। इससे पता चलता है कि हवाई अड्डों के साथ अधिक जुड़ाव वाले संबंध की मांग है।’’