अभिनेता मोहनलाल ने अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की सराहना की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-10-2026
Actor Mohanlal praises Ajay Devgn's film 'Drishyam: The Conclusion'
Actor Mohanlal praises Ajay Devgn's film 'Drishyam: The Conclusion'

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अभिनेता मोहनलाल ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की सराहना की और फिल्म की सफलता के लिए इसके कलाकारों और निर्माण टीम को बधाई दी।
 
इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और यह ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी व आखिरी फिल्म है। यह फिल्म दो अक्टूबर को रिलीज हुई थी और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है।
 
निर्माण कंपनी ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोहनलाल का एक वीडियो साझा किया, जिसमें अभिनेता फिल्म की सराहना करते नजर आए।
 
उन्होंने वीडियो में कहा, “मैंने यह फिल्म देखी है और मैं इस बात से प्रभावित हूं कि उन्होंने इस बेहद पसंद की जाने वाली कहानी का समापन किस तरह किया है। अभिषेक पाठक, अजय देवगन और कलाकारों एवं निर्माण टीम को बधाई... बहुत शानदार काम किया है।”
 
वीडियो के साथ दिए गए संदेश में निर्माण टीम की ओर से लिखा गया था, “आपकी सराहना के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, मोहनलाल सर।”