Indian Ambassador attends funeral of Indian national killed in Riyadh airport attack
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सऊदी अरब में भारत के राजदूत रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में मारे गए भारतीय नागरिक के जनाजे में शामिल हुए और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी दी।
दूतावास ने बताया कि राजदूत विपुल और दूतावास के अधिकारियों ने मोहम्मद यूसुफ अली के परिवार और उनके दोस्तों के साथ शोक सभा में भाग लिया।
मिशन ने कहा कि भारतीय राजदूत ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
दूतावास ने पोस्ट में कहा, ‘‘उन्होंने पीड़ित परिवार को दूतावास की ओर से हर संभव सहायता और सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।’’
रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10 अक्टूबर को हुए हमले में मोहम्मद यूसुफ अली की मौत हो गई थी। इस हमले में 10 भारतीय नागरिक समेत कई अन्य लोग घायल भी हुए थे।