आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के सुरक्षाकर्मियों के लिए यहां हवाईअड्डे के पास कैकंबा में “वीर सदन” नाम से एक नये रिहाइशी बैरक का उद्घाटन किया है।
हवाईअड्डे द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, अद्यापडी मार्ग पर स्थित इस बैरक में रिहाइशी स्थान, मनोरंजन के क्षेत्र, खानपान की सुविधाएं और साफ-सफाई की सुविधाएं मौजूद हैं।
इस बैरक को हवाईअड्डे पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के लिए आराम, सुरक्षा और अन्य जरूरतों के आधुनिक मानकों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। सोमवार को हुए इस उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के वरिष्ठ अधिकारी और हवाईअड्डे के अधिकारी शामिल हुए।