Abhishek Banerjee suffers from 'sodium-potassium imbalance': Chief Minister Suvendu Adhikari
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी द्वारा पुलिस को चेतावनी दिये जाने के बाद शुक्रवार को दावा किया कि सांसद ‘सोडियम-पोटेशियम असंतुलन’ के कारण बेतुकी बातें कर रहे हैं।
अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी थी कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी को बख्शा नहीं जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिषेक बनर्जी के सहयोगियों ने पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद उनके राज खोल दिए हैं, सांसद को शायद इस बात का पता चल गया होगा,जिससे वह अपना संतुलन खो बैठे।
शुभेंदु ने अभिषेक की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘उन्हें (अभिषेक को) सोडियम-पोटेशियम असंतुलन की समस्या हो सकती है। उन्हें (इलाज केलिए) न्यूयॉर्क जाने दें। हम जरूरी अनापत्ति प्रमाणपत्र दे देंगे।’’
मुख्यमंत्री यहां सॉल्ट लेक स्थित भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।