A video of children being forced to work in a school on a holiday in Hapur goes viral
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
हापुड़ जिले के देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में छुट्टी के दिन बच्चों से स्कूल साफ कराने का वीडियो वायरल होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो 24 जून का बताया जा रहा है। छुट्टी के दिन छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल बुलाकर उनसे खिड़कियां और दीवारों पर लगे जाले साफ कराए जा रहे थे।
वीडियो में बच्चे हाथ में कपड़ा और झाड़ू लिए दिख रहे हैं, जबकि बाहर खड़ा एक शिक्षक मोबाइल पर व्यस्त नजर आ रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है। अभिभावकों का कहना है कि यह बच्चों के अधिकारों का हनन है और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। लोगों ने दोषी शिक्षक और प्रधानाध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बीएसए दीपा भाटी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है।