Uttar Pradesh: BJP MLA Anil Sharma cremated with state honours.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश की शिकारपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री अनिल शर्मा का बृहस्पतिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कैंसर से पीड़ित शर्मा का बुधवार को निधन हो गया था।
भाजपा विधायक के बेटे कुश शर्मा ने पैतृक गांव सुरजावली में उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान जनप्रतिनिधि, पार्टी नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे और अपने दिवंगत नेता को अंतिम विदाई दी।
जिला प्रशासन और पुलिस के जवानों ने दिवंगत नेता को पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
अनिल शर्मा (63) का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया था। उनका राजनीतिक जीवन लंबा रहा और वह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर दो बार तथा भाजपा के टिकट पर दो बार विधायक चुने गए।
अनिल शर्मा पहली बार 2002 में खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उन्होंने 2007 में भी इस सीट पर जीत दर्ज की।