सुरक्षा समीक्षा के एक दिन बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वैष्णो देवी मंदिर में मत्था टेका

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-11-2026
A day after the security review, Lieutenant Governor Manoj Sinha paid obeisance at the Vaishno Devi temple.
A day after the security review, Lieutenant Governor Manoj Sinha paid obeisance at the Vaishno Devi temple.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की। लोक भवन के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
 
सिन्हा श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। यह दौरा मंदिर परिसर में हालिया आतंकी हमलों के मद्देनजर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा किए जाने के एक दिन बाद हुआ है।
 
मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस साल के पहले 10 महीनों (जनवरी-अक्टूबर) में 83.20 लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। यह संख्या 2025 में दर्शन करने वाले 69.78 लाख श्रद्धालुओं के आंकड़े को पहले ही पार कर चुकी है।
 
श्रद्धालुओं की यह संख्या 2024 के पूरे साल के 94.84 लाख के आंकड़े के भी तेजी से करीब पहुंच रही है।
 
बयान में कहा गया है, ‘‘उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी जी के पवित्र मंदिर का दौरा किया और मत्था टेका। उन्होंने सभी के लिए शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।"