Opposition's attack on Election Commission's SIR an attempt to hide election defeat: BJP
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को विपक्षी दलों पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर निर्वाचन आयोग पर हमला करने के लिए ‘पाखंड की पराकाष्ठा’ दिखाने का आरोप लगाया।
पार्टी ने कहा कि विपक्षी दल जिन राज्यों में यह प्रक्रिया उनके राजनीतिक हित में होती है, वहां इसका समर्थन करते हैं लेकिन अन्य जगहों पर चुनावी हार का बहाना बनाने के लिए इसका विरोध करते हैं।
देश भर के 23 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सांसद ने भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत को पत्र लिखकर एसआईआर प्रक्रिया, निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर चिंता जताई, जिसके बाद भाजपा ने यह आरोप लगाया।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि लगातार चुनावी झटकों के बाद विपक्ष अब संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रहा है।
पूनावाला ने एक वीडियो जारी कर कहा, “एसआईआर तो केवल एक बहाना है। असली उद्देश्य निर्वाचन आयोग पर हमला करके खुद को चुनावी हार से बचाना है।”