मणिपुर में छह नगा लोगों की हत्या के मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो: गौरव गोगोई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-06-2026
There should be a fair and transparent investigation into the killing of six Nagas in Manipur: Gaurav Gogoi
There should be a fair and transparent investigation into the killing of six Nagas in Manipur: Gaurav Gogoi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने बृहस्पतिवार को मणिपुर में छह नगा नागरिकों की हत्या के मामले में त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की और कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करके उन्हें बिना देर किए न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए।
 
गोगोई ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मणिपुर लंबे समय से जारी संघर्ष के असर को लगातार झेल रहा है, और तीन साल से अधिक समय बाद भी शांति और सामान्य स्थिति अब तक बहाल नहीं हो पाए हैं।
 
असम कांग्रेस अध्यक्ष गोगोई ने कहा, ‘‘मणिपुर में छह नगा नागरिकों की बेरहमी से हत्या एक बहुत ही दुखद घटना है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘बेगुनाहों की जान जा रही है, जबकि राज्य भर के समुदाय डर और अनिश्चितता के बोझ तले दबे हुए हैं।’’
 
गोगोई ने कहा कि यह दुखद घटना स्थायी शांति और जवाबदेही की तत्काल आवश्यकता को दिखाती है।