आवाज द वाॅयस/ नई दिल्ली
फुटबॉल प्रेमियों के लिए इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो चुकी हैं। दुनिया का सबसे बड़ा खेल महाकुंभ यानी फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार 12 जून से इस महामुकाबले का आगाज होने जा रहा है। इस बार का वर्ल्ड कप कई मायनों में ऐतिहासिक है। फुटबॉल के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब कुल 48 टीमें चमचमाती ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगी।
यह पूरा टूर्नामेंट अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। खेल के इस बदले हुए और बड़े स्वरूप में फैंस को कुल 104 रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे। हालांकि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम हिस्सा नहीं ले रही है। इसके बावजूद भारत में फुटबॉल प्रेमियों के बीच अपने पसंदीदा स्टार खिलाड़ियों को लाइव देखने का जबरदस्त क्रेज है। भारतीय दर्शकों के लिए ब्रॉडकास्ट को लेकर जो सस्पेंस बना हुआ था, वह भी अब पूरी तरह खत्म हो गया है।
The FIFA World Cup 2026™ season is live in FIFA Rivals.
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 9, 2026
Your dream team is waiting. Play free on iOS or Android.
नए फॉर्मेट को समझें: कैसे तय होंगी टीमें
इस साल फीफा ने वर्ल्ड कप के रोमांच को बढ़ाने के लिए इसके नियमों और ग्रुप में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां टूर्नामेंट में सिर्फ 32 टीमें खेलती थीं, वहीं अब इसे बढ़ाकर 48 कर दिया गया है।
पहले के 8 ग्रुप्स की जगह अब टीमों को कुल 12 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में 4-4 टीमें शामिल हैं। ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सीधे अगले दौर में पहुंचेंगी। इनके अलावा सभी ग्रुपों में तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सबसे सर्वश्रेष्ठ टीमों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस तरह कुल 32 टीमें नॉकआउट स्टेज में प्रवेश करेंगी। इसके बाद राउंड ऑफ 32 के मुकाबले शुरू होंगे, जो इस टूर्नामेंट को और भी ज्यादा दिलचस्प बना देंगे।
Cristiano Ronaldo 🇵🇹
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 9, 2026
The only man to score at five editions of the #FIFAWorldCup ⚽️ pic.twitter.com/YyJmBVcjZW
भारत में टीवी पर किस चैनल पर आएगा लाइव मैच
भारतीय दर्शकों के मन में लंबे समय से यह सवाल था कि वे टीवी पर मैचों का आनंद कैसे ले पाएंगे। अब यह रास्ता साफ हो चुका है। भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैचों का सीधा प्रसारण नव-लॉन्च किए गए 'यूनाइट8 स्पोर्ट्स' (Unite8 Sports) नेटवर्क पर किया जाएगा।
भारतीय फैंस की सुविधा के लिए अलग-अलग भाषाओं में इसके चैनलों की व्यवस्था की गई है। अगर आप हिंदी कमेंट्री में मैच देखना चाहते हैं, तो आप यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी चैनल ट्यून कर सकते हैं। वहीं जो दर्शक इंग्लिश कमेंट्री के साथ खेल का लुत्फ उठाना चाहते हैं, उनके लिए यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी चैनलों पर मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
आजकल टीवी के साथ-साथ लोग चलते-फिरते अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप पर मैच देखना ज्यादा पसंद करते हैं। भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए इस बार डिजिटल स्ट्रीमिंग की जिम्मेदारी जी5 (Zee5) ऐप को मिली है। आप अपने मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप या फिर स्मार्ट टीवी पर जी5 ऐप के जरिए सभी 104 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। अब दफ्तर में हों या सफर में, आपका एक भी गोल मिस नहीं होगा।
The World Champion club at #FIFAWorldCup 2026 🏆 pic.twitter.com/Jqvu7VDFfy
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 8, 2026
वर्ल्ड कप 2026 के सभी 12 ग्रुप्स पर एक नजर
टूर्नामेंट की सभी 48 टीमों को जिन 12 ग्रुप्स में बांटा गया है, उसकी पूरी सूची इस प्रकार है:
इस बार ग्रुप सी में ब्राजील, ग्रुप आई में फ्रांस और ग्रुप जे में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना जैसी दिग्गज टीमों को देखना बेहद रोमांचक होगा। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल को ग्रुप के में रखा गया है, जबकि हैरी केन की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम ग्रुप एल में अपनी किस्मत आजमाएगी।
फुटबॉल फैंस के लिए सलाह:मैचों का समय अमेरिकी टाइम जोन के हिसाब से होगा। इस वजह से भारत में ज्यादातर मुकाबले देर रात या अलसुबह प्रसारित होंगे। इसलिए अपने पसंदीदा मैचों का शेड्यूल पहले से ही चेक करके रखें ताकि आपकी नींद और मैच का रोमांच दोनों बरक़रार रहें।