बीएचईएल का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 821 करोड़ रुपये पर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-10-2026
बीएचईएल का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 821 करोड़ रुपये पर
बीएचईएल का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 821 करोड़ रुपये पर

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 820.94 करोड़ रुपये रहा है। बीएचईएल ऊर्जा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनियों में से एक है।
 
कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी।
 
कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 374.89 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
 
बीएचईएल ने बताया कि दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में उसकी कुल आय 24 प्रतिशत बढ़कर 9,553.01 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,686.11 करोड़ रुपये थी।
 
कंपनी के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बिजली कारोबार से उसकी आय बढ़कर 6,637.90 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,675.64 करोड़ रुपये थी।
 
इसी तरह, उद्योग कारोबार से आय बढ़कर 2,662.45 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह 1,836.16 करोड़ रुपये था।