पुणे में अवैध रूप से बाइक टैक्सी चलाने के आरोप में रैपिडो के खिलाफ मामला दर्ज

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-10-2026
Rapido booked for illegally running bike taxis in Pune
Rapido booked for illegally running bike taxis in Pune

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
महाराष्ट्र के पुणे में परिवहन विभाग की जांच के दौरान एक व्यक्ति को बिना अनुमति के बाइक टैक्सी चलाते पकड़े जाने के बाद पुलिस ने रैपिडो की मूल कंपनी रोपेन ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के सड़क सुरक्षा दस्ते ने शुक्रवार को रैपिडो ऐप के जरिए बाइक टैक्सी बुक कर जांच की थी। इसका उद्देश्य यह पता लगाना था कि अदालतों और नियामक संस्थाओं की ओर से अनुमति देने से इनकार किए जाने के बावजूद कंपनी अवैध रूप से सेवाएं दे रही है या नहीं।
 
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आरटीओ के एक अधिकारी ने रैपिडो ऐप के जरिए येरवडा से कोथरूड बस डिपो तक 13 किलोमीटर की यात्रा के लिए 179 रुपये में बाइक टैक्सी बुक की। कुछ ही देर बाद एक चालक पेट्रोल चालित दोपहिया वाहन लेकर पहुंचा, जिसका पंजीकरण गैर-परिवहन श्रेणी में था।