बंमहिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग 2025-26 में 21 प्रतिशत बढ़कर 3,405 करोड़ रुपये

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-04-2026
Banmahindra Lifespaces sales bookings rise 21% to Rs 3,405 crore in 2025-26
Banmahindra Lifespaces sales bookings rise 21% to Rs 3,405 crore in 2025-26

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
रियल एस्टेट कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड की बिक्री बुकिंग वित्त वर्ष 2025-26 में 21 प्रतिशत बढ़कर 3,405 करोड़ रुपये हो गई। आवासीय परियोजनाओं की मजबूत मांग इसकी प्रमुख वजह रही।
 
वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की बिक्री बुकिंग (प्री-सेल्स) 2,804 करोड़ रुपये थी।
 
कंपनी के आवासीय कारोबार में ग्राहकों से प्राप्त धनराशि 2025-26 में बढ़कर 2,107 करोड़ रुपये हो गई जबकि 2024-25 में यह 1,831 करोड़ रुपये थी।
 
कंपनी ने मंगलवार को बताया कि जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ छह प्रतिशत बढ़कर 90.12 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 85.09 करोड़ रुपये था।
 
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय तेजी से बढ़कर 723.21 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 55.44 करोड़ रुपये थी।
 
समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 298.17 करोड़ रुपये हो गया।
 
महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है।