टीसीएस, सीमेंस एनर्जी ने 'इंटेलिजेंट ऑपरेशंस' को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक एआई साझेदारी की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-04-2026
TCS, Siemens Energy enter into strategic AI partnership to drive 'Intelligent Operations'
TCS, Siemens Energy enter into strategic AI partnership to drive 'Intelligent Operations'

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने आईटी सेवाओं, डिजिटल और औद्योगिक एआई पहल, डेटा सेंटर और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में संबंधों को मजबूत करने के लिए सीमेंस एनर्जी एजी और सीमेंस एनर्जी इंडिया के साथ प्रारंभिक समझौते किए हैं।

एक बयान में कहा गया कि सीमेंस एनर्जी एजी के साथ साझेदारी का उद्देश्य कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित औद्योगिक परिवर्तन को तेज करना और टिकाऊ तथा लचीला डिजिटल बुनियादी ढांचा तैयार करना है।
 
इस साझेदारी के तहत सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड भारत में एआई सक्षम डेटा सेंटरों की बढ़ती और जटिल ऊर्जा मांगों को पूरा करने के लिए टीसीएस के 'हाइपरवॉल्ट' व्यवसाय का समर्थन करेगी।
 
सीमेंस एनर्जी एजी के अध्यक्ष और सीईओ क्रिश्चियन ब्रुच ने कहा कि टीसीएस के साथ साझेदारी सीमेंस एनर्जी एजी को डिजिटल बुनियादी ढांचा नवाचार को बड़े पैमाने पर प्रभावी बनाने में मदद करती है।