नोरा फतेही नारीवाद के खिलाफ क्यों ?

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  [email protected] | Date 14-04-2024
Why is Nora Fatehi against feminism?
Why is Nora Fatehi against feminism?

 

आवाज द वाॅयस / नई दिल्ली

मशहूर बॉलीवुड डांसर  नोरा फतेही का कहना है कि नारीवाद ने हमारे समाज को नष्ट कर दिया है.नोरा फतेही ने हाल  में एक इंटरव्यू में कहा कि नारीवाद के नाम पर समाज में फैलाई जा रही विचारधारा प्रकृति की व्यवस्था और हमारे पारंपरिक पारिवारिक मूल्यों के खिलाफ है.
 
उन्होंने कहा कि इस विचारधारा के माध्यम से महिला स्वतंत्रता के नाम पर परिवार व्यवस्था को नष्ट किया जा रहा है कि एक महिला की प्राथमिक जिम्मेदारी बच्चों का पालन-पोषण करना और घर की देखभाल करना है और वह अपनी सीमा के भीतर भी अपने सपनों को पूरा कर सकती है.
 
एक्ट्रेस ने कहा कि नारीवाद का आंदोलन महिलाओं को उनके बुनियादी अधिकार दिलाने के लिए शुरू किया गया था.उन्होंने कहा कि मनुष्य के रूप में पुरुष और महिलाएं समान हैं, लेकिन समाज में दोनों की भूमिकाएं अलग-अलग हैं, जहां एक पुरुष एक महिला के बराबर नहीं हो सकता है और एक महिला एक पुरुष के बराबर नहीं हो सकती है.
 
नूरा फतेही ने यह भी कहा है कि वह महिलाओं को उनके सभी बुनियादी अधिकार देने का समर्थन करती हैं, जैसे लड़कियों को शिक्षा मिलना, लेकिन जब नारीवाद महिलाओं की स्वतंत्रता के नाम पर प्राकृतिक व्यवस्था के खिलाफ जाता है, तो यह समाज के लिए खतरनाक है.