वैलेंटाइन वीक : बड़े पर्दे पर लौटेंगी मोहब्बत की क्लासिक कहानियां, ‘देवदास’, ‘तेरे नाम’ और ‘युवा’ री-रिलीज़

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 01-02-2026
Valentine's Week: Classic love stories to return to the big screen, with the re-release of 'Devdas', 'Tere Naam', and 'Yuva'.
Valentine's Week: Classic love stories to return to the big screen, with the re-release of 'Devdas', 'Tere Naam', and 'Yuva'.

 

वैलेंटाइन डे से पहले सिनेप्रेमियों के लिए nostalgia से भरी सौगात सामने आई है। रोमांस, जज़्बात और सामाजिक संघर्ष की यादगार कहानियां एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने जा रही हैं। PVR Cinemas ने ऐलान किया है कि बॉलीवुड की चर्चित फिल्मों Devdas, Tere Naam और Yuva को फरवरी 2026 में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। इन फिल्मों के ज़रिए ‘प्यार के कई रंग’ बड़े पर्दे पर फिर से जिए जाएंगे।

री-रिलीज़ शेड्यूल के मुताबिक, 6 फरवरी को ‘देवदास’, 20 फरवरी को ‘युवा’ और 27 फरवरी 2026 को ‘तेरे नाम’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जैसे ही यह घोषणा सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी देखने लायक रही। कई दर्शकों ने इसे अपनी यादों की सबसे खूबसूरत फिल्मों की वापसी बताया।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘देवदास’ आज भी भव्यता, संगीत और अभिनय की मिसाल मानी जाती है। फिल्म में Shah Rukh Khan, Aishwarya Rai Bachchan, Madhuri Dixit और Jackie Shroff जैसे सितारों ने दमदार अभिनय किया था। 2002 में रिलीज़ हुई यह फिल्म शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित थी और आज भी भंसाली की सर्वश्रेष्ठ कृतियों में गिनी जाती है।

वहीं ‘तेरे नाम’ सलमान खान के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में शुमार है। दिवंगत निर्देशक सतीश कौशिक की इस फिल्म में Salman Khan ने राधे का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। 2003 में रिलीज़ हुई यह फिल्म भले ही समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया पाई हो, लेकिन सलमान का इंटेंस लुक, इमोशनल कहानी और संगीत आज भी लोगों को याद है। इसी फिल्म से Bhumika Chawla ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था।

‘युवा’ एक अलग ही रंग की कहानी पेश करती है, जो युवाओं और राजनीति के टकराव को दर्शाती है। मणिरत्नम द्वारा निर्देशित इस फिल्म में Vivek Oberoi, Abhishek Bachchan, Ajay Devgn, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, सोनू सूद और ओम पुरी जैसे कलाकार नज़र आए थे। फिल्म तीन युवकों की ज़िंदगी और एक घटना से बदलते उनके भविष्य की कहानी कहती है।

इन तीनों फिल्मों की री-रिलीज़ न सिर्फ पुराने दर्शकों को बीते दौर में ले जाएगी, बल्कि नई पीढ़ी को भी बड़े पर्दे पर क्लासिक सिनेमा देखने का मौका देगी। अपडेट्स का इंतज़ार है।