शाहिद कपूर अभिनीत ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 106.61 करोड़ रुपये की कमाई की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-06-2026
Shahid Kapoor starrer 'Cocktail 2' mints Rs 106.61 crore at the box office
Shahid Kapoor starrer 'Cocktail 2' mints Rs 106.61 crore at the box office

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
फिल्म कलाकार शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।
 
होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
 
प्रोडक्शन बैनर 'मैडॉक फिल्म्स' ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शाहिद, कृति और रश्मिका के पोस्टर के साथ फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई के आंकड़े साझा किए।
 
इसके मुताबिक, फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन 24 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके बाद के दिनों में इसने क्रमशः 29.4 करोड़ रुपये, 29.4 करोड़ रुपये, 32.19 करोड़ रुपये, 10 करोड़ रुपये और 11.01 करोड़ रुपये की कमाई की।
 
वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कुमाई 106.61 करोड़ रुपये हो चुकी है।
 
यह फिल्म 2012 की सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' की अगली कड़ी है। मूल फिल्म में फिल्म कलाकार सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।
 
हालांकि, यह फिल्म एक बिल्कुल नयी कहानी और नये किरदारों पर आधारित है। फिल्म की कहानी कुणाल (शाहिद), दीया (रश्मिका) और एली (कृति) के प्रेम त्रिकोण के इर्द-गिर्द घूमती है।
 
'कॉकटेल 2' का निर्माण दिनेश विजन, लव रंजन, प्रमिता आर. विजन और अंकुर गर्ग ने किया है।