IIFA Awards की सूची में ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए शाहरुख खान बेस्ट परफॉर्मेंस इन सर्पोटिंग रोल (मेल) में नामित

Story by  ओनिका माहेश्वरी | Published by  onikamaheshwari | Date 28-12-2022
IIFA Awards की सूची में ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए शाहरुख खान बेस्ट परफॉर्मेंस इन सर्पोटिंग रोल (मेल) में नामित
IIFA Awards की सूची में ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए शाहरुख खान बेस्ट परफॉर्मेंस इन सर्पोटिंग रोल (मेल) में नामित

 

ओनिका माहेश्वरी/ नई दिल्ली 

10 और 11 फरवरी को अबू धाबी में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कारों का तेईसवां संस्करण एक ब्लॉकबस्टर इवेंट होगा और फिलहाल सभी की निगाहें प्रदर्शनों पर हैं, आयोजकों ने सोमवार (26 दिसंबर) को IIFA अवार्ड्स 2023 के लिए नामांकन की घोषणा की.
 
बेस्ट परफॉर्मेंस इन सर्पोटिंग रोल (मेल)- शाहरुख खान- ब्रह्मास्त्र
जिसमें किंग खान यानी शाहरुख खान को बेस्ट परफॉर्मेंस इन सर्पोटिंग रोल (मेल) केटेगरी में  फिल्म ब्रह्मास्त्र में बेस्ट स्पोर्टिंग रोल अदा करने के लिए नॉमिनेट किया गया है.
आपको बता दें कि ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) एक साइंटिस्ट और ‘वानरास्त्र’ के रोल में नज़र आए हैं. उन्होंने फिल्म में लगभग 20 मिनट का कैमियो किया है. समय के लिहाज से उनका किरदार भले ही छोटा है, लेकिन अपने इसी स्पोर्टिंग रोल से उन्होंने फिल्म ब्रह्मास्त्र में चार चांद लगा दिया है.
 
शाहरुख खान का किरदार लोगों को खूब पसंद आया और एक्टर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. ब्रह्मास्त्र देखने के बाद उनके चाहने वाले लगातार उनकी तस्वीरें और वीडियोज ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं और एक्टर की तारीफ कर रहे हैं.
 
 
IIFA Awards की नामांकन सूची 

बेस्ट फिल्म-
 
भूल भुलैया 2
 
डार्लिंग्स
 
दृश्यम 2
 
गंगूबाई काठियावाड़ी
 
विक्रम वेधा
 
बेस्ट डायरेक्शन-
 
भूल भुलैया 2
 
ब्रह्मास्त्र
 
डार्लिंग्स
 
गंगूबाई काठियावाड़ी
 
मोनिका ओ माय डार्लिंग
 
रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट
 
बेस्ट एक्ट्रेस-

यामी गौतम धर - ए थर्सडे
 
तब्बू- भूल भुलैया 2
 
आलिया भट्ट- डार्लिंग्स
 
शेफाली शाह- डार्लिंग्स
 
आलिया भट्ट- गंगूबाई काठियावाड़ी
 
बेस्ट एक्टर-

कार्तिक आर्यन- भूल भुलैया 2
 
अभिषेक बच्चन- दसवी
 
अजय देवगन- दृश्यम 2
 
राजकुमार राव- मोनिका ओ माय डार्लिंग्
 
अनुपम खेर- द कश्मीर फाइल्स
 
ऋतिक रोशन- विक्रम वेधा
 
बेस्ट परफॉर्मेंस इन सर्पोटिंग रोल (फीमेल)-

शीबा चड्ढा- बधाई दो
 
मौनी रॉय- ब्रह्मास्त्र
 
निम्रत कौर- दसवीं
 
तब्बू- दृश्यम 2
 
राधिका आप्टे- मोनिका ओ माय डार्लिंग 
 
बेस्ट परफॉर्मेंस इन सर्पोटिंग रोल (मेल)- 

अभिषिक बैनर्जी- भेड़िया
 
शाहरुख खान- ब्रह्मास्त्र
 
विजय राज- गंगूबाई काठियावाड़ी
 
अनिल कपूर- जुग जुग जीयो
 
सिकंदर खेर- मोनिका ओ माय डार्लिंग
 
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन 

प्रीतम- भूल भुलैया 2
 
प्रीतम- ब्रह्मास्त्र
 
संजय लीला भंसाली- गंगूबाई काठियावाड़ी
 
Oaff and Savera - गहराइयां 
 
तनिष्क बागची
 
पोजी
 
निरंजन धर
 
कनिष्क सेठ और विशाल शेल्के- जुग जुग जीयो 
 
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) 

जोनिता गांधी - देवा देवा (ब्रह्मास्त्र)
 
श्रेया घोषाल- रसिया (ब्रह्मास्त्र)
 
श्रेया घोषाल- जब सैंया (गंगूबाई काठियावाड़ी)
 
लतिका- डूबे (गहराइयां)
 
कविता सेठ- रंगी सारी (जुग जुग जीयो)
 
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) 

अरिजित सिंह- केसरिया (ब्रह्मास्त्र)
 
अरिजित सिंह- देवा देवा (ब्रह्मास्त्र)
 
मोहित चौहान- गहराइयां (गहराइयां)
 
कनिष्क सेठ- रंगी सारी (जुग जुग जीयो)
 
आदित्य राव- बहने दो (रॉकेट्री) 
 
बेस्ट स्टोरी (ओरिजनल)

अक्षत घिलडाल और सुमन अधिकारी- बधाई दो
 
अयान मुखर्जी- ब्रह्मास्त्र
 
आर बाल्की- चुप जसमीत के रीन और परवीन शेख- डार्लिंग्स विवेक रंजन अग्निहोत्री- द कश्मीर फाइल्स
 
बेस्ट स्टोरी (अटैप्टेड)

आमिर कीयन खान और अभिषेक पाठक- दृश्यम 2
 
हुसैन जैदी और जेन बॉगेस- गंगूबाई काठियावाड़ी
 
योगेश चांदेकर- मोनिका ओ माय डार्लिंग
 
आर माधवन- रॉकेट्री
 
पुष्कर, गायत्री- विक्रम वेधा
 
 
बेस्ट लिरिक्स-

अटक गया है (बधाई दो)-
 
वरूण ग्रोवर केसरिया (ब्रह्मास्त्र)-
 
अमिताभ भट्टाचार्य जब सैयां (गंगूबाई काठियावाड़ी)-
 
ए एस तुराज़ गहराइयां (गहराइयां)-
 
अंकुर तिवारी बहने दो (रॉकेट्री)- राज शेखर
 
 
बेस्ट एक्टर- अनुपम खेर- द कश्मीर फाइल्स 
द कश्मीर फाइल्स के लिए अनुपम खेर को बेस्ट एक्टर केटेगरी में नामित किया गया है.
 
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा, संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी और कार्तिक आर्यन और तब्बू की हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 2 ने अधिकतम नामांकन के साथ सूची में अपना दबदबा कायम रखा है.
 
भूल भुलैया 2, डार्लिंग्स, दृश्यम 2, विक्रम वेधा और गंगूबाई काठियावाड़ी सर्वश्रेष्ठ चित्र का पुरस्कार जीतने की दौड़ में हैं.
 
दिलचस्प बात यह है कि भूल भुलैया 2 ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन सहित प्रमुख श्रेणियों में नामांकन हासिल किया है.
 
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री श्रेणी के लिए आलिया भट्ट को दो नामांकन मिले एक के बाद एक हिट के साथ 2022 में अपना दबदबा बनाने वाली बॉलीवुड डीवा ने परफॉर्मेंस इन ए लीडिंग रोल की श्रेणी में दो नामांकन हासिल किए। उन्हें डार्लिंग्स और गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए नामांकित किया गया है. श्रेणी में अन्य नामांकित व्यक्ति तब्बू (भूल भुलैया 2), यामी गौतम (ए थर्सडे) और शेफाली शाह (डार्लिंग्स) हैं.