प्रियंका चोपड़ा जोनास ने होलिका दहन पर शुभकामनाएं दीं

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-03-2026
Priyanka Chopra Jonas extends best wishes on Holika Dahan
Priyanka Chopra Jonas extends best wishes on Holika Dahan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने होलिका दहन की शुभकामनाएं देते हुए पश्चिम एशिया समेत दुनिया के अन्य क्षेत्रों में जारी संघर्षों के बीच 'बुराई पर अच्छाई की जीत' की उम्मीद जताई है।
 
प्रियंका ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट पर होलिका दहन की रस्म की एक तस्वीर साझा की। होलिका दहन रंगों के त्योहार से एक दिन पहले होता है।
 
प्रियंका ने तस्वीर के साथ एक पोस्ट में दुनिया के मौजूदा हालात पर अपने विचार व्यक्त किए, जिसमें उन्होंने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अन्य वैश्विक घटनाक्रमों का भी जिक्र किया।
 
अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘दुनिया भर में बहुत कुछ घट रहा है। यह कठिन है। यह बोझिल है। लेकिन प्रकाश में हमें रास्ता दिखाने की क्षमता होती है। बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है, होलिका दहन! ’’
 
प्रियंका लोकप्रिय फिल्मकार एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में हैं।