आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जैकी श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' 29 मई को रिलीज होने वाली है।
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म का निर्देशन मनीष सैनी ने किया है और इसका निर्माण जी स्टूडियोज और अहमदाबाद फिल्म्स के बैनर तले किया गया है।
श्रॉफ ने एक बयान में कहा, “...'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' के साथ, हम हर बच्चे के सपने को साकार कर रहे हैं। अगर आपकी आत्मा 90 साल की उम्र तक जवान और रीढ़ की हड्डी मजबूत बनी रहती है, तो यही आपको सुपरहीरो बनाता है। बच्चों के सपने हमेशा सर्वोपरि होने चाहिए।”
अभिनेता ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर साझा किया।
कैप्शन में लिखा था, “फटा पोस्टर, निकला सुपरहीरो दादाजी। द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो आ रहे हैं आप सबसे मिलने। सिनेमाघरों में 29 मई को।”
इसमें प्रतीक स्मिता पाटिल, भाग्यश्री दासानी, शरद सक्सेना, मिहिर गोडबोले, दुर्गेश कुमार, सहर्ष शुक्ल, शिवांश चोरगे और कुमार सौरभ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
बिहार में भाजपा लंबे समय से नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकारों का हिस्सा रही, लेकिन अपने मुख्यमंत्री के लिये उसे यहां 2026 तक इंतजार करना पड़ा।
दो दशकों से अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने के बाद नीतीश कुमार ने इस वर्ष इस्तीफा देकर राज्यसभा का रुख किया। उनके पद छोड़ने के बाद सम्राट चौधरी के रूप में राज्य को भाजपा से पहला मुख्यमंत्री मिला।
हालिया चुनावों में पश्चिम बंगाल में जीत के साथ भाजपा ने अब उस राज्य में भी सरकार बना ली है जिसे लंबे समय तक पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से दुर्गम माना जाता था। पार्टी ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटें जीतीं।