‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-07-2026
'Dada - The Sourav Ganguly Story' will release in theatres on May 14
'Dada - The Sourav Ganguly Story' will release in theatres on May 14

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 क्रिकेटर सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ का पहला पोस्टर बुधवार को जारी किया गया जिसमें लॉर्ड्स की बालकनी में गांगुली के जर्सी लहराने के ऐतिहासिक क्षण को दिखाया गया है।
 
इस फिल्म में राजकुमार राव ने सौरव गांगुली की भूमिका निभाई है।
 
निर्माताओं ने बुधवार को गांगुली के 54वें जन्मदिन के अवसर पर फिल्म का पोस्टर जारी करने का फैसला किया। यह फिल्म 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
फिल्म के पहले आधिकारिक पोस्टर में राव, उस यादगार क्षण को पर्दे पर जीवंत करते नजर आते हैं, जब भारत ने 2002 में इंग्लैंड को हराकर नेटवेस्ट ट्रॉफी हासिल की थी और गांगुली ने लॉर्ड्स स्टेडियम की बालकनी में अपनी जर्सी लहराई थी।
 
निर्माताओं ने कहा कि ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ उस व्यक्ति की असाधारण यात्रा को दिखाती है, जिसने सिर्फ खेल खेला ही नहीं, बल्कि उसे बदल भी दिया। उन्होंने कहा कि एक प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर से भारत के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में से एक बनने तक की उनकी यात्रा को दिखाने वाली यह फिल्म उस जज्बे, संघर्षशीलता और दृढ़ विश्वास का जश्न मनाती है जिसने भारतीय क्रिकेट को नयी परिभाषा दी और पूरी एक पीढ़ी को प्रेरित किया।