Anil Kapoor's show 'India's Top 1%' will air on Star Plus from September 5.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अभिनेता अनिल कपूर मनोरंजन और खेल पर आधारित एक नये टीवी कार्यक्रम 'इंडिया के टॉप 1%' को होस्ट (संचालन) करने के लिए तैयार हैं, जो पांच सितंबर से स्टार प्लस और जियो-हॉटस्टार पर प्रसारित होगा।
नीदरलैंड, जर्मनी, स्पेन, यूनान, ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, तुर्की, यूक्रेन, मेक्सिको और अमेरिका जैसे देशों में दुनिया भर के दर्शकों के बीच सफलता हासिल करने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया शो 'द 1% क्लब' भारत में 'इंडिया के टॉप 1%' के नाम से पहली बार प्रसारित होगा।
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह शो तर्क और अवलोकन की क्षमताओं पर आधारित है।
अनिल कपूर ने एक बयान में कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 'इंडिया के टॉप 1%' का पहला प्रसारण पांच सितंबर को हो रहा है। इतने शानदार माहौल में शो की भव्य शुरुआत का गवाह बनना इस घोषणा को और भी खास बनाता है।"