अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-09-2026
Actress Rani Mukerji's mother Krishna Mukherjee passes away
Actress Rani Mukerji's mother Krishna Mukherjee passes away

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में मंगलवार दोपहर निधन हो गया।
 
फिल्म निर्माण कंपनी यश राज फिल्म्स ने एक बयान में कहा, "अत्यंत दुखी मन से हम यह सूचित करना चाहते हैं कि रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी (75) का आज दोपहर निधन हो गया।"
 
हालांकि, बयान में उनके निधन के कारण का खुलासा नहीं किया गया है।
 
बयान में कहा गया, ‘‘परिवार आपके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए दिल से आभारी है तथा दुख की इस घड़ी में सभी से निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है।’’
 
कृष्णा मुखर्जी एक पार्श्व गायिका के रूप में जानी जाती थीं, जिन्होंने 'हैवान' (1977) और 'तीसरी आंख' (1982) जैसी फिल्मों के लिए गाने गाए थे।
 
उन्होंने 1972 में फिल्म निर्माता राम मुखर्जी से शादी की थी और मार्च 1978 में उनकी बेटी रानी मुखर्जी का जन्म हुआ।
 
रानी के पिता व निर्देशक राम मुखर्जी का 84 वर्ष की आयु में अक्टूबर 2017 में निधन हो गया था।