नीट-यूजी परीक्षा अब 21 जून को दोबारा करायी जाएगी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 15-05-2026
NEET-UG exam will now be rescheduled on June 21
NEET-UG exam will now be rescheduled on June 21

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द की गई मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी अब 21 जून को दोबारा करायी जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

यह परीक्षा पहले तीन मई को आयोजित की गई थी।
 
एनटीए ने मंगलवार को नीट-यूजी परीक्षा रद्द करने की घोषणा करते हुए कहा था कि परीक्षा से जुड़ी कथित अनियमितताओं की व्यापक जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) करेगा।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की मंजूरी के साथ नीट (यूजी) 2026 की पुन: परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है।’’
 
यह घोषणा बृहस्पतिवार देर शाम केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के बाद की गई, जिसमें परीक्षा दोबारा कराने की तैयारियों की समीक्षा की गई।