The three-day decline in the market ended, the Sensex rose by 138 points.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
घरेलू शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट पर विराम लगा और मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा जबकि एनएसई निफ्टी 46 अंक लाभ में रहा। कारोबार के अंतिम घंटे में एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई।
हालांकि वैश्विक तनाव बने रहने के बीच कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहने से निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता प्रभावित हुई।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 138.36 अंक यानी 0.19 प्रतिशत बढ़कर 74,902.59 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 74,910.96 तक गया जबकि नीचे में 74,598.47 तक आया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 46.30 अंक यानी 0.20 प्रतिशत बढ़कर 23,477.80 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।