रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 39 पैसे टूटकर 95.77 प्रति डॉलर पर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-07-2026
The rupee fell 39 paise to 95.77 against the US dollar in early trade.
The rupee fell 39 paise to 95.77 against the US dollar in early trade.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 39 पैसे टूटकर 95.77 प्रति डॉलर पर आ गया
 
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत 79 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई, जिससे रुपये पर दबाव बढ़ा।
 
उन्होंने कहा कि घरेलू मुद्रा के कमजोर शुरुआत के साथ 95.53 प्रति डॉलर के स्तर पर खुलने की उम्मीद थी।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.72 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में 95.77 प्रति डॉलर के स्तर तक गिर गया। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 39 पैसे की गिरावट है।
 
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले नौ पैसे मजबूत होकर 95.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
 
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत बढ़कर 101.12 पर कारोबार कर रहा था।
 
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 4.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
 
घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 616.15 अंक टूटकर 76,946.97 अंक पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 190.50 अंक गिरकर 24,015 अंक पर पहुंच गया।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,603.72 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीदारी की।