इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों को सुलभ बनाने के लिए टाटा मोटर्स की टर्नो से साझेदारी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-11-2026
Tata Motors partners with Terno to make electric commercial vehicles accessible
Tata Motors partners with Terno to make electric commercial vehicles accessible

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिकअप (ई-एससीवीपीयू) ग्राहकों को उनकी जरूरत के मुताबिक वित्तपोषण योजनाएं उपलब्ध कराने के लिए बैटरी समाधान से जुड़ी कंपनी फिनजो ईवी सॉल्यूशंस (टर्नो) के साथ साझेदारी की है।
 
कंपनी ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत टाटा मोटर्स के ग्राहकों को तेजी से ऋण वितरण, भुगतान की मजबूत योजनाओं और 25 प्रतिशत की सुनिश्चित पुनर्खरीद गारंटी का लाभ मिलेगा।
 
टाटा मोटर्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं कारोबार प्रमुख (एससीवीपीयू) पिनाकी हलदर ने कहा, ‘‘टर्नो के साथ हमारी साझेदारी ग्राहकों को वाहन के स्वामित्व से जुड़े हर चरण में सहायता देकर हमारे इलेक्ट्रिक वाहन परिवेश को मजबूत करती है। वित्तपोषण की बाधाएं दूर करके और वाहन के दीर्घकालिक पुनर्विक्रय मूल्य की सुरक्षा सुनिश्चित करके हम देशभर के ग्राहकों को अधिक भरोसे के साथ शून्य उत्सर्जन वाले परिवहन साधनों को अपनाने में मदद कर रहे हैं।’’
 
टर्नो के निदेशक वरुण नायर ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों का चलन बढ़ने के साथ ग्राहकों को वाहन के पूरे जीवनचक्र में उसके मूल्य को लेकर अधिक स्पष्टता और भरोसे की जरूरत है।