राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 6.0 के लिए आवेदन शुरू, 20 श्रेणियों में 25-25 लाख रुपये का पुरस्कार

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-11-2026
Applications open for National Startup Awards 6.0, with prizes of Rs 25 lakh each in 20 categories
Applications open for National Startup Awards 6.0, with prizes of Rs 25 lakh each in 20 categories

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार के छठे संस्करण के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इसके तहत प्रत्येक श्रेणी में विजेता को 25 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

डीपीआईआईटी के अनुसार, इन पुरस्कारों के जरिये नवोन्मेषण, विस्तार क्षमता, टिकाऊ विकास और सामाजिक-आर्थिक प्रभाव के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टार्टअप की पहचान कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
 
राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार का आयोजन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत किया जाता है। इस पहल का उद्देश्य कृषि से लेकर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तक 20 विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उद्यमों की पहचान करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करना है।
 
इन पुरस्कारों में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप, पूर्वोत्तर क्षेत्र के उत्कृष्ट स्टार्टअप, छात्र नवप्रवर्तकों और उभरते उद्यमियों के लिए विशेष श्रेणियां भी शामिल हैं।
 
डीपीआईआईटी से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप 20 क्षेत्रीय श्रेणियों और निर्धारित विशेष श्रेणियों के तहत आवेदन कर सकते हैं। विभाग के पास 2.6 लाख से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप हैं।
 
इच्छुक आवेदक स्टार्टअप इंडिया पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।