Domestic stock markets witness strong rally in early trade, Sensex jumps 1097 points
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
विदेशी पूंजी के प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार नरमी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी दर्ज की गई।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,097.33 अंक उछलकर 82,186.92 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 274.30 अंक चढ़कर 25,317.55 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटर्नल, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। केवल टाइटन का शेयर गिरावट में रहा।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 सूचकांक बढ़त में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहे।
अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 92.44 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।