सिम्बायोटेक फार्मालैब का आईपीओ 24 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 938-988 रुपये प्रति शेयर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-08-2026
Symbiotec Pharmalab IPO to open on August 24, price range Rs 938-988 per share

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

सिम्बायोटेक फार्मालैब लिमिटेड का 1,757 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 24 अगस्त को खुलेगा। इसके लिए मूल्य दायरा 938-988 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
 
कंपनी ने बुधवार को बयान में बताया कि आईपीओ 150 करोड़ रुपये के नए शेयर तथा करीब 1,607 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा।
 
आईपीओ 24 अगस्त को खुलेगा और 27 अगस्त को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 21 अगस्त को बोली लगा पाएंगे।
 
नए शेयर के निर्गम से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी मुख्य रूप से अपना कर्ज चुकाने और सामान्य कामकाज के लिए करेगी।
 
कंपनी के शेयर को एक सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।
 
इंदौर स्थित सिम्बायोटेक फार्मालैब लिमिटेड अनुसंधान एवं विकास पर केंद्रित दवा तथा जैव प्रौद्योगिकी कंपनी है।