शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 252 अंक टूटा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-10-2026
Stock market falls, Sensex falls 252 points
Stock market falls, Sensex falls 252 points

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारतीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। थोक महंगाई दर में बढ़ोतरी और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। पिछले कारोबारी सत्र में बाजार में आई तेज तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली भी की, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 251.89 अंक यानी 0.34 प्रतिशत गिरकर 72,781.89 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 73,195.26 अंक का उच्चतम और 72,578.75 अंक का निचला स्तर छुआ।
 
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 99.25 अंक यानी 0.44 प्रतिशत टूटकर 22,622.70 अंक पर बंद हुआ।
 
इन शेयरों में रही गिरावट
 
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक और इंटरग्लोब एविएशन प्रमुख रूप से गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे।